फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पेड़ पर लगे मीटर से रोशन हो रहा था फड़,

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम की टीम ने अवैध फड़-ठेले वालों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया। इस दौरान कालटैक्स काठगोदाम में मुर्गे बिक्री को रखा गया फड़ तोड़ा गया। इस फड़ वाले ने बिजली का कनेक्शन भी लिया था और मीटर पेड़ पर लगा मिला। टीम ने मामले की सूचना बिजली विभाग को दे दी है। साथ ही 20 अवैध फड़-ठेले जब्त कर 10 लोगों का 10 हजार का चालान काटा गया।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ऋचा सिंह की देखरेख में सोमवार को नैनीताल रोड, क्रियाशाला रोड, सुशीला तिवारी अस्पताल के पास व काल टैक्स काठगोदाम में अभियान चलाया गया। टीम ने अवैध तरीके से फड़-ठेले लगाने वालों को कड़ी हिदायत दी कि बगैर सत्यापन के व्यापार नहीं किया जा सकेगा। टीम में सहायक नगर आयुक्त ईश्वर रावत, लेखाधिकारी गणेश भट्ट, ईश्वरी पंत, चतर सिंह आदि शामिल थे। ईधर, अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर मीटर लगाने में नियमों का पालन नहीं हुआ होगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें