फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दुकानों में तोड़फोड़ के बाद तीन संचालकों ने दी तहरीर

Tue, 06 May 2025 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल में बालिका से दुष्कर्म के बाद बीते 30 अप्रैल को मल्लीताल में तोड़फोड़ और मारपीट के बाद दुकानों के संचालक अब सामने आने लगे हैं। तीन रेस्टोरेंट संचालकों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मल्लीताल में हुई घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा था। विरोध के दौरान अराजकतत्वों ने समुदाय विशेष की कई दुकानों में तोड़फोड़ की थी। तीन रेस्टोरेंट संचालकों माजिद अली, जलालुद्दीन और मो. अहमद ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। तीनों ने कहा कि 30 अप्रैल की रात को कई लोगों ने उनकी दुकानों में तोड़फोड़ की। साथ ही उनके साथ मारपीट भी की जिससे उनको नुकसान हुआ है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मामले की जांच कर रहे एसओ रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि लोगों के बयान लिए जा रहे हैं, जिन पुलिस कर्मी के साथ भीड़ ने धक्कामुक्की की उनके भी बयान लिए गए हैं। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया है। बताया कि इन शिकायतों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें