फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सोमवार को खुलेगी लेक ब्रिज चुंगी की वित्तीय निविदा

Sat, 13 Jun 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका की ओर से लेक ब्रिज चुंगी के लिए निविदा प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को भी कमेटी सदस्यों ने निविदा दाताओं के प्रपत्रों की जांच की। सोमवार को वित्तीय निविदा खोली जाएगी।
विज्ञापन

पालिका ने एक वर्ष 9.5 माह के लिए लेक ब्रिज चुंगी, बारापत्थर चुंगी एवं फांसी गधेरा चुंगी के लिए निविदा जारी की है। पालिका ने इसकी न्यूनतम धनराशि 20 करोड़ 50 लाख रुपये रखी है। बीते दिवस निर्धारित तिथि पर इसे खोला जाना था। इसमें ऑनलाइन पांच निविदा पड़ीं जबकि ऑफलाइन भी पांच लोगों ने निविदा डाली थीं। निविदा कमेटी की ओर से शुक्रवार को भी प्रपत्रों की जांच की गई। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने बताया कि पांच प्रपत्रों में से चार प्रपत्र सही पाए गए हैं। सोमवार को वित्तीय निविदा खोलकर ठेकेदार के नाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें