फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चैलेंज कप में गौलापार व मेरठ के बीच होगा फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। इंटर कॉलेज लाखनमंडी, चोरगलिया के मैदान में आयोजित चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें विनिंग एज गौलापार और अंसारी क्लब मेरठ ने फाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में विनिंग एज गौलापार और एफसीए मेरठ आमने-सामने रहे।
विज्ञापन

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए एफसीए मेरठ की टीम ने 17 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विनिंग एज गौलापार की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 12 ओवरों में 154 रन बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज की और फाइनल में जगह पक्की की। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अंसारी क्लब मेरठ और बजरंग क्रिकेट क्लब चोरगलिया के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अंसारी क्लब मेरठ ने 17 ओवरों में 7 विकेट खोकर 238 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बजरंग क्रिकेट क्लब चोरगलिया की टीम 12 ओवरों में मात्र 71 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए मेरठ के गौरव ने 4 ओवरों में 25 रन देकर 4 विकेट हासिल किए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। चैलेंज कप का फाइनल 15 जनवरी को विनिंग एज गौलापार और अंसारी क्लब मेरठ के बीच खेला जाएगा। मैच के दौरान नवीन दुम्का, हरेंद्र बोरा, राम सिंह नगर कोटी, प्रकाश गजरौला, हेम बजेठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें