फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीमताल विधानसभा में बनेंगे चार मिनी स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में चार मिनी स्टेडियम निर्माण का शासनादेश जारी हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12 दिसंबर 2025 को चार मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की थी। सीएम धामी ने विधायक राम सिंह कैड़ा की मांग पर भीड़ापानी, नाई, देवनगर (डालकन्या) और सिलौटी में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया कि नौकुचियाताल के सिलौटी में विधायक से स्थानीय बच्चों के खेलने के लिए एक मिनी स्टेडियम बनाने की मांग की थी। स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। खिलाड़ियों को खेलने के लिए दूरदराज के इलाकों में नहीं जाना पड़ेगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी ने बताया कि सीएम की ओर से मिनी स्टेडियम की घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा कि स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के बाद मिनी स्टेडियम निर्माण का कार्य किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें