नैनीताल में चल रहे मां नंदा देवी महोत्सव के लिए सजा मां नयना देवी मंदिर। संवाद
नैनीताल। नंदाष्टमी पर मां नंदा-सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद नगर में मुख्य मेला शुरू हो गया है। मल्लीताल स्थित मैदान में स्वयं सहायता समूह, राजकीय विभाग और अन्य लोगों की ओर से दुकानें लगाई गई हैं।
व्यावसायिक मेले के उद्घाटन के बाद नंदाष्टमी पर खरीदारों के उमड़ने से कारोबारी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि मौसम ने साथ दिया तो इस बार कारोबार अच्छा होगा। नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव के तहत स्वयं सहायता समूह और दुकानदारों ने 500 से ज्यादा स्टॉल लगाए हैं। इसमें दूरदराज से आए व्यापारियों ने तमाम उत्पादों की दुकानें लगाई हैं। नंदाष्टमी पर लोगों ने तमाम उत्पादों की खरीदारी की। झूलों में बच्चों की भीड़ नजर आई। मेले में दुकान लगाने वाले कारोबारियों ने बताया कि उम्मीद है कि इस बार कारोबार अच्छा रहेगा। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने बताया कि इस बार मेले को नया रूप दिया गया है। पहली बार मेले में कैनोपी वाली दुकानें लगाई गई हैं। मेले को प्लास्टिक मुक्त रखने का प्रयास किया गया है। संवाद