गौलापार (नैनीताल)। गौलापार गजेपुर निवासी कमलेश बेलवाल की मौत के बाद ग्रामीण तथा पड़ोसी स्तब्ध हैं। किसी को आशंका नहीं थी कि कमलेश इस तरह खुदकुशी कर लेंगे। लोगों के मुताबिक कमलेश बेलवाल काफी मिलनसार और मेहनती थे।
चोरगलिया तथा गौलापार, हल्द्वानी में उनकी अच्छी खासी मित्रता थी। उनके गांव के पास रहने वाले गौलापार निवासी रमेश संभल बताते हैं कि कमलेश मौत से पहले सोमवार दोपहर ट्रांसपोर्ट नगर से ट्रैक्टर की मरम्मत का कार्य कराकर लौटे थे। वह मंगलवार से चोरगलिया नंधौर नदी में खनन कार्य के लिए ट्रैक्टर चलाने की बात कह रहे थे। उन्होंने बताया कि कमलेश ने दो साल पूर्व पिस्टल लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। लाइसेंस आने के चार माह बाद पिस्टल से खुद की जान ले ली। घर के इकलौते कमलेश की एक बहन है। कमलेश के पिता महेश चंद्र का पूर्व में ही निधन हो चुका है। अब घर में बूढ़ी मां, पत्नी चंपा तथा एक चार वर्ष की बेटी ईशु है। संवाद