फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के सोशल ऑडिट की तिथि आगे बढ़ेगी : सीएम

विज्ञापन
ओखलकांडा में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानों को बड़ी राहत देते हुए मनरेगा के सोशल ऑडिट की तारीख आगे बढ़ाने का एलान किया है। ऑडिट नवंबर में होना था लेकिन इसे अब 10 जनवरी तक आगे बढ़ाया गया है। जनप्रतिनिधि इसे और आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे। ओखलकांडा के खनस्यूं गलनी स्थित त्रिवेणी संगम मैदान में आयोजित जनसभा में सीएम ने उक्त घोषणा की।
विज्ञापन

इस दौरान सीएम ने कहा कि उन्होंने बड़ौन हाईस्कूल का राजकीय इंटर कॉलेज में उच्चीकरण होगा। सीएम ने ककोड में मोबाइल टावर के लिए राशि देने की भी घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने 37.87 करोड़ की 23 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। सरकार ने महिला स्वरोजगार के लिए 119 करोड़ की धनराशि जारी करने के साथ ही कोविड में पर्यटन की स्थिति को सुधारने के लिए 200 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की है। विधायक राम सिंह कैड़ा की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा कि वह ऐसे विधायक हैं जो पहली बार विधायक बनते ही सब सीखकर आए थे। कैड़ा के नेतृत्व में भीमताल विधानसभा क्षेत्र का विकास हुआ है। इसका लाभ विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा।
विज्ञापन

विधायक कैड़ा ने जताया सीएम का आभार
विधायक कैड़ा ने कहा कि पहली बार ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र में सीएम ने आकर ग्रामीणों की मांग पर घोषणा पूरी की। कैड़ा ने ग्रामसभाओं के सोशल ऑडिट की तिथि आगे बढ़ाने पर सीएम का आभार जताया। ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री और युवा विधायक के नेतृत्व में विकासखंड में विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएम ने ये घोषणाएं कीं
- बड़ौन हाईस्कूल का राजकीय इंटर कॉलेज में होगा उच्चीकरण
- ककोड में मोबाइल टावर के लिए धनराशि दी जाएगी
- देवलीधार-सुरंग मोटर मार्ग और ओखलकांडा-कुडगांव मोटर मार्ग का निर्माण होगा
- देवलीधार-सुरंग मोटर मार्ग का नाम स्व. ताराराम कवि के नाम पर रखा जाएगा
- खनस्यूं सब स्वास्थ्य केंद्र के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें