फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: बाघिन के साथ शावकों के मुंह भी लगा इंसानी खून, मृत व्यक्ति के कपड़ों के पास से मिले पंजों के निशान

Mon, 19 Jan 2026 09:52 AM IST
गायत्री जोशी अजीत प्रताप गोस्वामी

सार

रामनगर में व्यक्ति के मारे जाने की घटना के बाद बाघिन के साथ दो शावकों के पंजों के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन
रामनगर में बाघ के हमले के बाद जंगल में व्यक्ति के शव को तलाश करती टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर में घटनास्थल के आसपास वन विभाग को एक बाघिन और दो शावकों के पंजों के निशान मिले हैं। संभावना है कि इसी बाघिन ने व्यक्ति को अपना निवाला बनाया है। अब कैमरा ट्रैप में बाघिन की मूवमेंट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती तौर पर इतना साफ है कि शावकों के पद चिह्न मिलने के बाद अब बाघिन के साथ शावकों को भी वन विभाग पकड़ेगा।

विज्ञापन


वन्य जीव विशेषज्ञों के मुताबिक शावकों को जन्म देने के बाद बाघिन करीब तीन वर्षों तक उन्हें अपने साथ रखती है। इस दौरान बाघिन शावकों को जंगल में रहने के साथ ही वन्यजीवों के शिकार के गुर सिखाती है। मनुष्य बाघों की फूड चैन का हिस्सा नहीं है। इस कारण बाघिन शिकार के गुर सिखाने के दौरान मनुष्य का शिकार करने की तालीम शावकों को नहीं देती है लेकिन कोसी रेंज में शनिवार रात हुई व्यक्ति के निवाला बनने की घटना में वन विभाग को बाघिन के साथ ही शावकों के होने के इनपुट मिले हैं।

घटनास्थल के आसपास बाघिन व शावकों के पंजों के निशान मिलने से वन विभाग भी हैरत में हैं।वन विभाग के सूत्रों के अनुसार अगर बाघिन ने ही व्यक्ति को मारा है तो शावकों ने भी उसे निवाला बनाया होगा। हालांकि वन विभाग की ओर से मृतक की खोपड़ी से बाघ के बालों और लार के सैंपल लिए हैं और जांच के बाद ही आगे स्पष्ट होगा। मगर इतना तय है कि कैमरा ट्रैप में बाघिन के साथ शावक दिखे तो वह भी ट्रैंकुलाइज होंगे। एसडीओ अंकित बडोला का कहना है कि मनुष्य को शावकों ने भी खाया होगा तो बाघिन को ट्रैंकुलाइज करने के साथ उन्हें भी पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें