नैनीताल। पंचायत चुनाव में शस्त्र लाइसेंस जमा करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आचार संहिता के दौरान शस्त्र रखने की छूट के लिए इस बार कमेटी के सामने आवेदन करना होगा। डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी तय करेगी किसे शस्त्र रखने की छूट दी जाए।
चुनाव आचार संहिता लगने के बाद पुलिस शस्त्र जमा कराती है। आचार संहिता लगने के बाद कई संस्थान, बैंक, वित्तीय संस्थान व अन्य लोग शस्त्र जमा करने से छूट के लिए आवेदन करते हैं। प्रशासन जरूरत के अनुसार इसकी छूट देता है। इस बार चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद डीएम वंदना ने एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी में डीएम, एसएसपी पीएन मीणा, एसपी डॉ. जगदीश चंद्र और शस्त्र कार्यालय के प्रभारी शामिल हैं। एडीएम विवेक राय ने बताया कि कमेटी आवेदनों पर विचार कर शस्त्र जमा करने से छूट पर निर्णय लेगी।