हल्द्वानी में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए ऊनी कपड़ों का सहारा लेते लोग। संवाद
- फोटो : credit
हल्द्वानी। मौसम में सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सुबह और शाम सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। शनिवार को कंपकंपी दूर करने के लिए लोग अलाव का इंतजाम खोजते नजर आए।
कड़ाके की सर्दी शुरू होते ही लोगों ने घर और कार्यालयों पर हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग आग सेंककर सर्दी भगा रहे हैं। खराब मौसम के कारण बाजार में लोगों की आवाजाही कम हो गई है। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं। शनिवार को पूरे दिन धूप न निकलने से शाम को सर्दी और बढ़ गई। मौसम विभाग ने रविवार को नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, चंपावत और मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा रहने की संभावना जताई है। कहीं-कहीं शीत दिवस रहने की संभावना है।
दिन में चटक धूप से राहत
नैनीताल। इन दिनों मैदानी क्षेत्रों में भले ही कोहरा पड़ने लगा हो लेकिन पहाड़ों का मौसम और बेहतर हो गया है। हालांकि सुबह व शाम ठंड है लेकिन दिन में चटक धूप खिलने से राहत है। शनिवार को भी नैनीताल में आसमान साफ था और धूप खिली हुई थी। दिनभर धूप खिलने से मौसम सामान्य बना रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद
तापमान एक नजर में :-
स्थान - अधिकतम - घटा
देहरादून - 12.3 - 0
हल्द्वानी - 14.5 - -8
मुक्तेश्वर - 20.1 - 5
टिहरी - 18.6 - 1