फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बहुद्देशीय शिविर में समस्याओं का हुआ समाधान

Sun, 21 Dec 2025 02:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट में शनिवार को लगे बहुद्देशीय शिविर एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान, क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों के चलते गेहूं की फसलों को पानी नहीं मिलने की समस्या हल करने की मांग की। एसडीएम ने अधिकारियों से समस्या के समाधान को कहा। शिविर में 75 में 55 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। 70 बीपीएल कार्ड, 16 एसईसीसी प्रमाण पत्र जारी किए गए। पेंशन से संबंधित 7 प्रकरण हल किए गए। शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, दायित्वधारी दिनेश आर्य, लीलाराम, एसडीएम मोनिका, पंकज जोशी, नेहा टम्टा, राजेश, मनोज पडलिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें