फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रावत आज बेतालघाट और नैनीताल में

Wed, 14 Dec 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
uttarakhand cm harish rawat drive bullet
विज्ञापन
नैनीताल। डीएम दीपक रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री रावत 14 दिसंबर को देहरादून से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12:50 बजे बेतालघाट में वर्धो स्थित अस्थायी हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से मुख्यमंत्री कार से प्रस्थान कर दिन में 1 बजे से 2:10 बजे तक रतौड़ा पुल का उद्घाटन कर विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रावत दोपहर 2:15 बजे वर्धो स्थित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 2:35 बजे कैलाखान हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से रावत 2:50 से 4 बजे तक पंत पार्क मल्लीताल में वाल्मीकि सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री रावत कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 4:05 बजे शैले हॉल नैनीताल पहुंचेंगे।

शाम 4:05 बजे से 05:15 बजे तक अल्पसंख्यक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उक्त कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री कार द्वारा प्रस्थान कर नैनीताल क्लब पहुंचकर 5:20 से 7:30 बजे तक जनता से भेंट करेंगे। रात्रि विश्राम नैनीताल क्लब में करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री 15 दिसंबर को सुबह 10:15 बजे नैनीताल क्लब से प्रस्थान कर कैलाखान हेलीपैड पहुंचेंगे। हेलीकॉप्टर से रुद्रपुर के लिए रवाना होंगे। डीएम रावत ने जिले के सभी अधिकारियों को विभागीय सूचनाओं सहित कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें