मुख्यमंत्री हरीश रावत बृहस्पतिवार को नैनीताल आएंगे। डीएम दीपक रावत ने बताया सीएम सुबह 11.50 बजे कैलाखान हैलीपेड पहुंचेंगे। वहां से कार से 12 बजे फ्लैट्स पहुंचेंगे। 2 बजे तक फ्लैट्स में टी विद सीएम कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके अलावा वह सैलानियों और स्थानीय जनता के साथ जलपान और सीधा संवाद करेंगे। दो बजे बाद वह फ्लैट्स से कैलाखान हैलीपैड को प्रस्थान कर देहरादून के लिए रवाना जाएंगे।
डीएम रावत ने सभी विभागों के अधिकारियों से जरूरी सूचनाओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहने को कहा। सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर बुधवार को डीएम रावत व एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने फ्लैट्स में बनाए जा रहे मंच व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान के साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह 31 दिसंबर सुबह तक मंच को हर हाल में तैयार कर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें।