भीमताल (नैनीताल)। सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने भीमताल झील के बदलते रंग और गंदगी का पता लगाने के लिए झील के पानी का सैंपल लेने के निर्देश जल संस्थान और सिंचाई विभाग को दिए हैं। उन्होंने 22 अप्रैल को अमर उजाला में प्रकाशित '''''''' भीमताल झील की सुंदरता पर लगा ग्रहण, बदला पानी का रंग '''''''' खबर का संज्ञान लेकर गंदगी के कारणों का पता लगाने के लिए कहा है। चेकिंग अभियान चलाकर भी झील में गंदगी डालने वालों का पता लगाकर कार्रवाई करने को कहा है।
बता दें कि बीते कुछ समय से तिकोनिया में थाने के पास और ठंडी सड़क पर कई जगह झील का पानी मटमैला दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों की ओर से झील में सीवर की गंदगी जाने से रंग मटमैला होने का अंदेशा लग रहा था। सीडीओ ने कहा कि जल संस्थान और सिंचाई विभाग से झील का सैंपल लेकर झील की गंदगी और पानी के मटमैला होने के कारणों का पता लगाने के लिए कहा है।