फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कई आरोप में पुलिस लाइन का सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल स्थित पुलिस लाइन के गेट पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही समेत तीन आरोपों के कारण एसएसपी ने सिपाही सुनील कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सिपाही सुनील को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस लाइन के मुख्य गेट पर ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाया था। साथ ही पूर्व में कई बार सीओ लाइन और आरआई ने उसे समझाया था और चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद अनुशासनहीनता एवं गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करने पर उसे अब निलंबित कर दिया गया। एसएसपी ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा उत्तरदायित्वहीन व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की गरिमा, आम जनता का विश्वास और पुलिस की साख बनाए रखने हेतु सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें