हल्द्वानी के रानीबाग में भीमताल मार्ग पर कार पैराफिट से टकरा गई, लेकिन खाई में गिरने से बच गई। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, जबकि भवाली-भीमताल मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने सुचारु किया।
हल्द्वानी शहर के काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र के रानीबाग में भीमताल मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक कार पैराफिट से टकरा गई। गनीमत रही कि कार नीचे खाई में नहीं गिरी, लेकिन इसकी वजह से भवाली-भीमताल मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को किनारे करवाया और यातायात को सुचारु किया।
विज्ञापन
हालांकि काफी देर तक वाहन रेंगते रहे। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मौके पर ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों को तैनात किया गया है। हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ है।