फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने कपकोट विधायक भौर्याल की कार को टक्कर मारी, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
अल्मोड़ा हाईवे पर रोडवेज बस से कपकोट विधायक की कार क्षतिग्रस्त और सड़क पर लगा जाम। संवाद न्यूज एज - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर रामगाढ़ पुल पर रोडवेज बस की टक्कर से दो कारें और एक कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। खैरना चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच वाहन हटवाने के बाद जाम खुलवाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब एक बजे रोडवेज बस दिल्ली से रानीखेत को जा रही थी। रामगाढ़ पुल के पास बेकाबू हुई रोडवेज बस ने कपकोट विधायक की कार को पीछे से टक्कर मार दी। उसके बाद पुल से गुजर रही एक अन्य कार और कैंटर भी रोडवेज बस की चपेट में आ गए। हादसे के बाद रोडवेज बस में सवार 13 यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
रोडवेज चालक नरेश कांडपाल ने बताया बस के ब्रेक नहीं लगने से वाहन अनियंत्रित हो गया था। परिचालक नारायण सिंह ने बताया बस में सवार सभी यात्रियों को दूसरे वाहन से रानीखेत भेजा गया। रोडवेज बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि विधायक की कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दूसरी कार की स्टेयरिंग रॉड तक टूट गई और कैंटर को भी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही की हादसे में चारों वाहनों में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

दो घंटे तक लगा जाम
हादसे के बाद मार्ग के दोनों तरफ दो घंटे तक जाम लग गया। पुल पर वाहनों के खड़े होने से वाहनों की कतार लग गई। जाम में यात्री और पर्यटन वाहन फंस गए। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह वाहन हटवाए। दोपहर तीन बजे बाद मार्ग पर यातायात सुचारु हो सका। इस दौरान खैरना चौकी पुलिस से कांस्टेबल नरेंद्र बिष्ट, हर्षवर्धन, राजेंद्र सती आदि रहे।
मामले की जांच होनी चाहिए : विधायक
कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने बताया कि उनके वाहन को पीछे से तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। कहा कि बस का तकनीकी मुआयना कराया जाए, जिससे पता लग सके कि वास्तव में बस के ब्रेक फेल हुए थे या नहीं। पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए। इधर हादसे में दुर्घटनाग्रस्त दूसरी कार के चालक वरुण निवासी दिल्ली ने बताया कि उनके वाहन में सवार सभी सात लोग बच गए। कैंटर चालक सतेंद्र निवासी मानेसर ने कहा कि गनीमत रही कि कोई भी वाहन पुल से नीचे नहीं गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें