फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने टक्कर मार ढहा दी कार्यशाला की दीवार

Tue, 05 Sep 2017 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
बस ने टक्कर मार ढहा दी कार्यशाला की दीवार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
परिवहन निगम की काठगोदाम स्थित क्षेत्रीय कार्यशाला की चहारदीवारी अनियंत्रित रोडवेज बस की टक्कर से ढह गई। हादसे में दीवार की दूसरी तरफ बैठे कार्यशाला के वरिष्ठ लिपिक सहित तीन कर्मचारी और एक सेवानिवृत्त कर्मचारी घायल हो गए।
विज्ञापन


तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि लिपिक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बस में ब्रेक नहीं लगने की वजह से हादसा घटा है। 

सोमवार की सुबह कार्यशाला की चहारदीवारी की ओट में बैठकर कुछ कर्मचारी चाय पी रहे थे। इसी बीच कार्यशाला में खड़ी बस संख्या यूके 08 पीए 0295 को चालक ने स्टार्ट किया तो बस अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ मीटर आगे चहारदीवारी पर टकराकर रुक गई।
विज्ञापन


बस की टक्कर से चहारदीवारी ढह गई और चाय पी रहे कर्मचारी, अन्य लोगों में अफरातफरी मच गई। दीवार के मलबे में कार्यशाला के वरिष्ठ लिपिक शंकर लाल दब गए। कर्मचारियों ने मलबे में दबे शंकर लाल के अलावा ईंटों की चपेट में आकर घायल स्टोर अधीक्षक मदन आर्य, जगदीश चंद्र शर्मा और रिटायर कर्मचारी गोविंद बल्लभ को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

बाकी घायलों की मरहम पट्टी की गई, जबकि शंकर को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल के सीसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। उनके चेहरे और पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं। चहारदीवार के बाहर ठेली लगाने वाले का भी नुकसान हुआ है।

आरएम कुशीराम ने अस्पताल में भर्ती शंकर लाल का हालचाल पूछा। इधर मंडलीय प्रबंधक अनूप रावत ने बताया कि यह बस मरम्मत के लिए खड़ी थी। चालक ने जल्दबाजी में उसे चलाया तो वह अनियंत्रित होकर टकरा गई। बताया कि हादसे के कारण की वह खुद जांच कर रहे हैं। घायलों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें