फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी ईई के खिलाफ लंबित जांच पर हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जल संस्थान कर्मचारी संघ प्रभारी ईई के खिलाफ लंबित तीन जांचों में कार्रवाई नहीं होने पर भड़क गया। संघ ने जांचों में कार्रवाई होने की मांग को लेकर बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को तिकोनिया स्थित जल संस्थान के दफ्तर में अध्यक्ष जीवन सिंह चिलवाल ने कहा कि एडीबी ने जो टैंक जल संस्थान को सौंपे इनमें ज्यादातर दयनीय हालत में है। डीएम ने ओवर हेड टैंकों के भ्रष्टाचार की जांच में विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए, लेकिन आला अधिकारियों ने इस आदेश को भी ठेंगा दिखा दिया। डेढ़ साल से प्रभारी ईई संतोष उपाध्याय की केबिल खरीदने के मामले में भ्रष्टाचार की जांच हो रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। हाल ही में एक मृतक आश्रित कर्मी की छह दिन की हाजिरी पर फ्लूड लगाकर वेतन कटवा दिया। इसकी शिकायत कर्मी ने अधीक्षण अभियंता से की, जांच में शिकायत सही पाई गई। प्रभारी ईई के खिलाफ तीन-तीन जांचें हैं, लेकिन एक पर भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है। चेतावनी दी कि मुख्य महा प्रबंधक ने कर्मचारी विरोधी कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की तो बेमियादी आंदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में जगदीश जोशी, तेज सिंह, गोपाल सिंह, गोधन सिंह, गंगा सिंह, प्रेमचंद्र गंगोला, कोमल यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें