फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में आफत की बारिश: रामनगर से रानीखेत को जोड़ने वाला पुल टूटा, लोगों को आवाजाही में परेशानी

Sat, 06 Jul 2024 04:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

रामनगर भतरौंजखान मोटर मार्ग पर सीमाड़ी पड़ाव के पास पन्याली गधेरे पर बना पुल शनिवार को अचानक टूट गया है। बताया जा रहा कि सालों पुराना यह पुल काफी जर्जर हो गया था। जिससे अब लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन
मोहान में रानीखेत को जाने वाला पुल टूट गया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। पिछले एक दो दिनाें से हो रही लगातार बारिश के कारण रामनगर भतरौंजखान मोटर मार्ग पर सीमाड़ी पड़ाव के पास पन्याली गधेरे पर बना पुल शनिवार को अचानक टूट गया है। बताया जा रहा कि सालों पुराना यह पुल काफी जर्जर हो गया था। बीते दिनों से हो रही बारिश के कारण गधेरा अचानक उफान पर आ गया। जिससे पुल का निचला हिस्सा टूट गया और पुल धंस गया। पुल टूटने से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


रामनगर मोहान मार्ग पर स्थित कुमाऊं के कई क्षेत्रों को जोड़ता है। भतरौंजखान, भिकियासैंण, रानीखेत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग समेत अनेक स्थानों को प्रतिदिन इस पुल से अनेक वाहन गुजरते हैं। लेकिन पुल के टूटने के बाद अब इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन अब रामनगर से मोहान और मोहान से चिमटाखाल होते हुए गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। पुल टूटने के बाद अब अधिकारियों का मौके पर पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें