फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के सैनिकों की वीरता का देशभर में डंका : कोश्यारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कालाढूंगी। पूर्व सैनिक उत्थान संगठन ने रामलीला मैदान में विजय दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। शुभारंभ पूर्व सीएम एवं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और विधायक बंशीधर भगत ने किया।
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत का जिक्र करते हुए पूर्व सीएम कोश्यारी ने कहा कि देवभूमि जांबाज वीरों के लिए जानी जाती है। यहां की वीरता, शहादत का डंका पूरे भारत में है। उन्होंने युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में वीरांगनाओं एवं पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार दीवान सिंह चुफाल एवं संचालन हेमंत सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान दायित्वधारी सुरेश भट्ट, शांति मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमावल, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, चेयरमैन रेखा कत्यूरा, ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल, महेश शर्मा, पुष्पा खोलिया, मनोज पाठक आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें