गरमपानी (नैनीताल)। दायित्वधारी दिनेश आर्य ने बेतालघाट ब्लॉक के गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुना। आर्य ने फड़िका, जिनोली तड़ी, खलाड़, पांगकटारा में ग्रामीणों ने पेयजल समस्या के बारे में बताया। आर्य ने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों से जेजेएम योजना के तहत हर परिवार को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने को कहा। बीडीसी सदस्य कैलाश चंद्र बुढ़लाकोटी ने खलाड़-फड़िका और जिनोली खलाड़ मार्ग को जोड़ने के लिए 3.5 किमी मोटर मार्ग के मिलान के लिए प्रस्ताव दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, हरेंद्र सिंह बोहरा, हरीश भारती, किशोर नैनवाल आदि मौजूद रहे।