फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बर्फबारी में छह घंटे फंसा रहा एबुलेंस में रखा शव

विज्ञापन
धानाचूली मार्ग में बर्फबारी होने के चलते छह घंटे एबुलेंस में रखा शव भी फंसा रहा। संवाद न्यूज एजें - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
धानाचूली/पहाड़पानी/मुक्तेश्वर/रामगढ़/पतलोट (नैनीताल)। बर्फबारी के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बुधवार को बर्फबारी के कारण सैकड़ों वाहन सड़कों में फंस गए। इस बीच शव को लेकर धारी के सलियाकोट जा रही एक एंबुलेंस भी धानाचूली में फंस गई। करीब छह घंटे तक एंबुलेंस खड़ी रही। लोनिवि के बर्फ हटाने के बाद शाम करीब छह बजे एबुलेंस निकल सकी।
विज्ञापन

पहाड़ों में बुधवार तड़के से शुरू हुई बर्फबारी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी के कारण बुधवार सुबह करीब आठ बजे बाद धानाचूली-ओखलकांडा, धानाचूली-पहाड़पानी, धानाचूली-मोतियापथर मार्ग पर वाहनों का संचालन ठप हो गया। इन तीनों मार्ग पर 100 से ज्यादा वाहन फंस गए। पहाड़पानी-धानाचूली मार्ग बंद होने से पिथौरागढ़, धारचूला, लोहाघाट और लमगड़ा के तमाम यात्री पैदल चलकर धानाचूली बाजार पहुंचे। सुबह करीब दस बजे बाद हल्द्वानी से एक बुजुर्ग का शव लेकर धारी के सलियाकोट जा रही एंबुलेंस भी धानाचूली में फंस गई। शाम छह बजे बाद मार्ग से बर्फ हटने पर एंबुलेंस गंतव्य को रवाना हो सकी।
उधर, भीमताल, ज्योलीकोट, गरमपानी, बेतालघाट क्षेत्र में बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। हालांकि देर शाम धूप खिलने के साथ मौसम साफ हो गया। लोक निर्माण विभाग के ईई एबी कांडपाल ने बताया कि देर शाम धानाचूली-ओखलकांडा, धानाचूली-पहाड़पानी, धानाचूली-मोतियापथर मार्ग सुबह करीब आठ बजे से बंद हो गए थे। इन्हें देर शाम करीब छह बजे खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागबानी के लिए बर्फबारी वरदान
खेतों में नमी अधिक होने से सब्जियों की बुवाई में देरी से किसानों की चिंता बढ़ी
मटर की फलियों के सड़ने का खतरा बना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें