नारी निकेतन में तीन वर्ष से अधिक का समय गुजार चुकी चार संवासिनियों को राज्य सरकार की नई घोषणा का लाभ मिल सकता है। राज्य सरकार ने नारी निकेतन से मुक्त होने वाली और तीन वर्ष से अधिक रह चुकी संवासिनियों के लिए दस हजार रुपये की एफडी (फिक्स डिपाजिट) कराने की घोषणा की थी। हल्द्वानी नारी निकेतन में 25 संवासिनियों को रखा जा सकता है।
नारी निकेतन में पार्वती, रानी, ममता, पूजा, नीलम आई थी। तीन को नैब गौलापार भेज जा चुका है। जबकि पूजा और नीलम को देहरादून भेजने की तैयारी है। पूजा और नीलम को देहरादून भेजने के लिए जिलाधिकारी ने आदेश दे दिए हैं। नैब भेजी जा चुकी पार्वती और रानी को राज्य सरकार की योजना का लाभ मिल सकता है।
नारी निकेतन में वर्तमान में आठ संवासिनियां हैं। जिला प्रोवेशन अधिकारी अंजना गुप्ता ने बताया कि पार्वती, रानी और ममता नैब में केयर टेकर का काम कर रही हैं। इनकों पुनर्वासित किया गया है।
दूसरी ओर अल्मोड़ा महिला संरक्षण गृह में 75 संवासिनियों के रहने की क्षमता है। वर्तमान में यहां 12 संवासिनियां हैं। तीन वर्ष से अधिक समय से महिला संरक्षण गृह में दो संवासिनियां हैं, जो मूक-बधिर हैं। प्रदेश सरकार ने तीन साल से अधिक समय से महिला संरक्षण गृह में रहने वाली संवासियनों को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की है। सरकार की घोषणा का लाभ दो संवासिनियों को मिल सकता है।