नैनीताल। जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी (नैनीताल) व जिला प्रशासन के संयुक्त निर्देशन में मल्लीताल खेल मैदान में आयोजित नैनीताल लोकल क्रिकेट प्रतियोगिता स्थगित होने से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को विभाग की ओर से मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी। इस प्रतियोगिता में न केवल खिलाड़ियाें को मैदान में निशुल्क प्रतिभाग करने का मौका मिल रहा था, बल्कि उन्हें निशुल्क भोजन, ट्रॉफी व प्रमाणपत्र भी वितरित होने थे।
खेल विभाग की ओर से मल्लीताल खेल मैदान में 27 जनवरी को क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसके लिए बाकायदा विभाग की ओर से करीब तीन लाख की लागत से क्रिकेट पिच का निर्माण कार्य कराया गया। 32 टीमों का पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पंजीकरण हुआ।
27 जनवरी को नेक्सस और नैनीताल जाईटस के मध्य होने वाले मुकाबले से पूर्व यहां नगर पालिका से पहुंचकर पहले पृथ्वी राज स्मृति प्रतियोगिता आयोजित करने की बात की जिसके चलते यहां विवाद ही स्थिति बन गई। ऐसे में खेल विभाग बैकफुट पर आ गया और विभाग ने प्रतियोगिता स्थगित कर दी। अब उक्त प्रतियोगिता के दूर तक होने की संभावनाएं नजर नहीं आ रहीं हैं। ऐसे में यहां के खिलाड़ियों को खेल विभाग की सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। संवाद