फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मारपीट मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Sat, 31 Jan 2026 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के समीपवर्ती वाटर फॉल क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। मामले में दाेनों पक्षाें की ओर से शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

स्टाफ हाउस निवासी त्रिलोक सिंह ने पुलिस से की शिकायत में कहा है कि वह टैक्सी चालक है। बीती 18 जनवरी को दिन में डेढ़ बजे वह अपने बेटे हर्षित व उसके दोस्त कृष्णा के साथ वाटर फाॅल घूमने के लिए गया था। वाटर फाॅल में एक स्कूटी व बाइक के पास तीन से चार लड़के व एक लड़की खड़ी हुई थी। इस दौरान उसने अपनी कार पीछे की तो पीछे खड़े लड़कों ने कार में पीछे से जोर से हाथ मारा। विरोध करने पर वह गाली गलौज व मारपीट पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी।
वहीं दूसरे पक्ष के काशीपुर निवासी इरम ने शिकायत करते हुए कहा है कि वह 18 जनवरी को अपने भतीजे फैजान व भांजे साहिल व सुहेल के साथ वाटर फॉल आए थे। जहां टैक्सी चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार में बैठे सभी लोग अभद्रता करने लगे। साथ ही उसका हाथ पकड़ लिया। भतीजों ने किसी तरह उसे बचाया तो वह उनको पीटते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे, इनमें एक व्यक्ति ने उसके भतीजे के सिर पर लोहे के कड़े से वार किया जिस वह चोटिल हो गया। उसका बीडी पांडे अस्पताल में उपचार किया गया। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर एक पक्ष के मल्लीताल निवासी शंकर, बब्लू, कृष्णा व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं दूसरे पक्ष के अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें