फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूपी में खतरा: 17 परिवारों को घर छोड़ने का नोटिस, प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर मकान किराये पर लेने के लिए कहा

Wed, 25 Jun 2025 11:45 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

खूपी गांव के लोगों को आपदा से बचाने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने गांव के 17 परिवारों को नोटिस जारी कर घर खाली करने के निर्देश दिए हैं। इन्हें 30 सितंबर 2025 तक सुरक्षित स्थान पर कमरा किराए पर लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
नोटिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून सीजन आते ही खूपी गांव के लोगों को आपदा से बचाने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने गांव के 17 परिवारों को नोटिस जारी कर घर खाली करने के निर्देश दिए हैं। इन्हें 30 सितंबर 2025 तक सुरक्षित स्थान पर कमरा किराए पर लेने को कहा गया है, जिसका भुगतान दैवी आपदा मद से प्रशासन की ओर से किया जाएगा।

गांव के राजस्व निरीक्षक की ओर से ग्रामीणों को नोटिस देकर कहा गया है कुरियागांव के तोक खूपी के कई घर मानसून सीजन में अतिसंवेदनशील और संकटग्रस्त हालात में हैं। वर्ष 2024 में बरसात के दौरान मकानों में भूस्खलन की वजह से दरारें आ गईं हैं। इस कारण मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। भू वैज्ञानिकों ने तोक खूपी के सर्वे में इसे अतिसंवेदनशील बताया है।

एसडीएम नवाजिश खलीक का कहना है कि खूपी गांव में खतरे को देखते हुए 17 परिवारों को नोटिस दिया गया है। उन्हें सुरक्षित जगह पर रहने के लिए कहा गया है, सभी को दैवी आपदा मद में मकान के किराए का भुगतान किया जाएगा।

इन परिवारों को दिया गया नोटिस

विज्ञापन

प्रशासन ने राजन उर्फ राजेंद्र प्रसाद, अतुल कुमार, महेंद्र पाल, संजय कुमार, सुभाष चंद्र, मुन्नी देवी, बालकिशन, प्यारेलाल, बुद्धिबल्लभ, कुंदन लाल, ललित मोहन, प्रमोद कुमार, सुभाष चंद्र, हेम कुमार, सरस्वती देवी, राजेंद्र लाल, हेमा देवी, गोविंद राम और बच्ची लाल को नोटिस दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें