फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जाम के निपटने के लिए प्रशासन ने बनाया ट्रैफिक प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। नगर में जाम की समस्या से निजात के लिए एसडीएम ने बृहस्पतिवार को एआरटीओ, पुलिस और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में रामनगर के लिए तैयार ट्रैफिक प्लान में शनिवार और रविवार को वन-वे व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक में एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि पर्यटन सीजन के चलते रामनगर में आए दिन जाम की स्थित बन रही है। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रामनगर में शनिवार और रविवार को वन वे व्यवस्था को लागू किया जाएगा। ढिकुली ओर से आने वाले वाहन लखनपुर चुंगी से होते हुए कोसी बैराज से हल्द्वानी व भवानीगंज होते हुए काशीपुर की ओर जाएंगे। बाजार आने वाले वाहन कोसी बैराज से बालाजी मंदिर के पुल के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे। हल्द्वानी जाने वाले लोग लखनुपर चुंगी से कोसी बैराज होते हुए जाएंगे। हल्द्वानी से आने वाले लोग बाईपास पुल से होते हुए भवानीगंज से रानीखेत रोड जाएंगे। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन रिशु तिवारी, सीओ सुमित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो 04 दिसंबर 02- रामनगर में एसडीएम कार्यालय में बैठक करते अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें