फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चार जून से होगा सौवीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता

Fri, 29 May 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। अमर उजाला की ओर से प्रायोजित अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी का गौरवशाली इतिहास रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता शताब्दी वर्ष मनाने जा रही है। चार जून को इसका आगाज होगा। इन दिनों प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रायोजक एवं आयोजक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 1922 में स्थानीय व्यवसायियों के प्रयासों से ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। शुरुआत में इसे नैनीताल ट्रेडर्स कप के नाम से जाना जाता रहा। वर्ष 1945 में इस प्रतियोगिता का नाम नार्दन इंडिया ट्रेड्स हॉकी हुआ, जबकि अविभाजित उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने इस प्रतियोगिता का नाम अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता रखा। कोरोना काल के बाद विभिन्न कारणों से चार साल प्रतियोगिता नहीं हो पाई।
50 टीमें करेंगी प्रतिभाग
इस वर्ष आईटीबीपी जालंधर, ऑल इंडिया इनकम टैक्स, पीएनबी एकेडमी इनकम टैक्स, मीठीपुर जालंधर, केरल एकेडमी केरल, स्टेट पुलिस नागपुर महाराष्ट्र, समेत यूपी, दिल्ली, हरियाणा समेत विभिन्न शहरों एवं संस्थाओं की 50 टीमें स्पर्धा में प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन


पुरस्कार राशि व भत्ता दोगुना किया
डीएसए महासचिव मनोज जोशी का कहना है कि प्रतियोगिता की विजेता टीम की पुरस्कार राशि को 75 हजार से बढ़ाकर डेढ़ लाख और उप विजेता की इनामी राशि को 50 हजार से एक लाख रुपये किया जा चुका है। पूर्व में टीम को किराया भत्ता एक ओर का मिलता था लेकिन इस वर्ष से दोनों ओर का मिलेगा। हॉकी सचिव सीएल साह, उनके सहयोगी पंकज बर्गली एवं अन्य की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें