फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: टीएचडीसी की टीम धंसाव वाले नए क्षेत्र का निरीक्षण कर डीपीआर बनाएगी

Thu, 18 Sep 2025 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल की लोअर मॉल रोड पर हाल में आई दरार और धंसाव वाले हिस्से के स्थायी उपचार के लिए शनिवार को टीएचडीसी की टीम निरीक्षण करेगी। टीम की ओर से डीपीआर बनाने के बाद विभाग स्थायी ट्रीटमेंट शुरू करेगा।
विज्ञापन



रविवार को नैनीताल की लोअर मॉल रोड पर पर्यटन कार्यालय के पास 15 मीटर हिस्से पर दरारें उभरने के साथ धंसाव हो गया था। सुरक्षा की दृष्टि से लोनिवि की ओर से निरीक्षण कर सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। विभाग सड़क के धंसे हुए हिस्से के इलाज के लिए टीएचडीसी की टीम का इंतजार कर रही है।लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि फिलहाल तिरपाल डालकर सड़क को धंसाव से बचाने की कोशिश की जा रही है। बताया कि शनिवार को टीएचडीसी की टीम मौके पर पहुंच जाएगी। टीम निरीक्षण कर डीपीआर बनाएगी ताकि सड़क के इस हिस्से का भी स्थायी इलाज किया जा सके।


लोअर माॅल रोड पर रैंप निर्माण का कार्य जोरो पर

नैनीताल। नैनीताल की लोअर माॅल रोड पर भूं-धसाव के बाद लोनिवि की ओर से यातायात संचालन के लिए रैंप निर्माण का कार्य जोरो पर है। रैंप की दीवार बनाने के बाद विभाग ने भरान का शुरू कर दिया है। जल्द ही सतह पर इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाने के बाद यातायात सुचारु कर दिया जाएगा। बीते रविवार को मालरोड का करीब 15 मीटर हिस्सा धंसने के बाद विभाग ने सड़क पर इंडिया होटल के पास से यातायात को अपर मॉल रोड से डायवर्ट कर मल्लीताल भेजा। अपर मॉल रोड पर दाेनों ओर से वाहन संचालन होने से जाम की स्थिति बन रही है। इसे देखते हुए लोनिवि ने सूचना कार्यालय के समीप रैंप बनाने का कार्य शुरू कर दिया था जो लगभग अंतिम चरण में है। लोनिवि के सहायक अभियंता तुलाराम टम्टा ने बताया कि रैंप की दीवार निर्माण का कार्य पूरा कर मिट्टी और रोड़ी का भरान शुरू कर दिया है। माॅल रोड पर बड़े वाहन प्रतिबंधित होने के कारण पिकअप से मिट्टी लाई जा रही है जिसमें अधिक समय लग रहा है। भरान के बाद सतह पर इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाकर यातायात सुचारु करवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें