फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मार्च में हुए टेंडर, सितंबर में बनेंगी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में जगह-जगह बदहाल पड़ी सड़कों के पुनर्निर्माण में कार्यदायी संस्थाओं ने दिलचस्पी नहीं ली। यही कारण है कि मार्च में टेंडर होने के बाद भी समय पर सड़कों का काम शुरू नहीं हो पाया। अब बरसात का मौसम होने पर काम शुरू करने में दिक्कत है।
विज्ञापन


शहर के दमुवाढूंगा, सुभाषनगर, लालडांठ, बनभूलपुरा, डहरिया, टीपीनगर आदि क्षेत्रों की सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। इनकी मरम्मत के लिए लोनिवि की ओर से करीब पांच महीने पहले टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई। अप्रैल महीने तक यह प्रक्रिया पूरी हो गई। इसके तहत 35 सड़कों पर डामरीकरण किया जाना है। करीब 10 करोड़ की लागत वाली 60 किलोमीटर से अधिक परिधि की सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाना है। इनमें अधिकतर आंतरिक मार्ग शामिल हैं। गड्ढों में तब्दील सड़कों की हालत न सुधरने से लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पेयजल निगम की ओर से सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कें भी नहीं बन पाईं हैं। यूयूएसडीए की ओर से सीसी सड़कें तो बनाई जा रही हैं लेकिन डामर वाली सड़कों का काम बरसात के बाद ही शुरू हो पाएगा।

जिन सड़कों के पूर्व में टेंडर हुए थे उनमें अभी बेस तैयार किया गया है। पेंटिंग का काम सितंबर माह में ही शुरू हो पाएगा। दमुवाढूंगा में डामरीकरण शुरू होना ही था कि लेकिन यूयूएसडीए के वहां पेयजल लाइन बिछाने के कारण काम रोकना पड़ा। -प्रत्यूष कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें