फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रिश्वतखोर अधिकारियों की सूची मुख्यमंत्री और विजिलेंस को देंगे व्यापारी

Sun, 27 Jul 2025 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की रेलवे बाजार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचारी रूप दीमक के सफाए का समय आ गया जो कि राज्य के विकास में बाधक बना हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश सह संयोजक देवेश अग्रवाल और प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण की कार्यशैली आमजन के विरुद्ध है जिससे व्यापारी समाज ही नहीं बल्कि आम जनता भी अपने को ठगा महसूस करती है। सभी ने कहा कि अब प्राधिकरण की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता ने कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के अभियान में संगठन सरकार को पूर्ण रूप से सहयोग करेगा। व्यापार मंडल ने अपने सदस्यों के माध्यम से भ्रष्ट अधिकारियों की सूची तैयार कर मुख्यमंत्री और विजिलेंस विभाग को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज ने नए सदस्यों को संगठन के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर कुंदन रावत, नीलेश भारद्वाज, ललित जायसवाल, गौरव गुप्ता, शुभांशु पांडेय, राहुल तिवारी आदि व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें