फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल हाईकोर्ट का निर्देश: आरबीएसके योजना के 15 वाहनों की निविदा तिथि 23 नवंबर तक बढ़ी, दिए निर्देश

Sat, 21 Nov 2026 08:24 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल हाईकोर्ट ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 15 वाहनों की निविदा जमा करने की तिथि बढ़ाकर 23 नवंबर करने और निविदा में हुई तकनीकी त्रुटि ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल हाईकोर्ट ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में 15 वाहनों के संचालन के लिए जारी निविदा जमा करने की तिथि बढ़ाकर 23 नवम्बर सोमवार तक करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने निविदा में हुई तकनीकी त्रुटि को भी ठीक करने को कहा है।

विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार रामनगर निवासी मैसर्स शांति मनराल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि सीएमओ नैनीताल के अधीन एनएचएम के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में उनकी फर्म के 15 वाहन 1 सितम्बर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक संचालित थे। 22 अगस्त 2026 को सीएमओ की ओर से फर्म को एक पत्र मिला, जिसमें पुरानी शर्तों पर ही वाहन संचालन जारी रखने का प्रस्ताव दिया गया था। फर्म ने 25 अगस्त को यह प्रस्ताव स्वीकार भी कर लिया था। इसी बीच 11 नवम्बर 2026 को सीएमओ द्वारा वाहन संचालन के लिए नई निविदा जारी कर दी गई।

याचिकाकर्ता के अनुसार समाचार पत्र में प्रकाशित निविदा में दर्शाया गया जैम पोर्टल नम्बर वास्तविक जैम पोर्टल नम्बर से भिन्न था, जिस कारण उनकी फर्म टेंडर फार्म नहीं भर सकी। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट से निविदा भरने की तिथि बढ़ाने की प्रार्थना की, ताकि उन्हें निविदा में भाग लेने और उसे जमा करने का अवसर मिल सके। सुनवाई के बाद कोर्ट ने निविदा जमा करने की तिथि बढ़ाने के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें