फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने टेंपो को मारी टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम गैबुआ क्षेत्र में एक डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में कार चालक ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

रविवार को टेंपो चालक टांडा मल्लू निवासी विनोद कांडपाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार रात वह अपने तीन दोस्त संजय सुयाल, गोपाल नौटियाल और बृजमोहन त्यागी के साथ टेंपो से बैलपड़ाव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी गैबुआ के पास एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
यही नहीं कार चालक ने उनके साथ मारपीट भी की। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि चारों घायलों का इलाज रामनगर सरकारी अस्पताल में चल रहा है। घटना कालाढूंगी क्षेत्र की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें