फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: किशोरी और युवक ने जहर खाकर जान दी

Wed, 07 May 2025 02:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी समेत दो लोगों ने जहर खाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए।
विज्ञापन

किच्छा वार्ड-दो पंत कालोनी निवासी सतीश कुमार की 15 वर्षीय बेटी मालिनी ने सल्फास खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल पास के अस्पताल ले गए लेकिन हालत गंभीर होने पर किशोरी को एसटीएच में भर्ती कराया गया। सोमवार रात किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, जंगलियागांव भीमताल निवासी खीमानंद (44) पुत्र टीकाराम ने बीती 28 अप्रैल को घास जलाने वाली दवा गटक ली। परिजन उन्हें तत्काल भीमताल में चिकित्सक के पास ले गए। दो दिन इलाज के बाद भी सेहत में सुधार नहीं होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को उसने भी दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि खीमानंद मजदूरी कर परिवार पालता था। युवक अपने पीछे दो पुत्री व एक पुत्र को छोड़ गया। बताया जा रहा है कि पत्नी से अनबन के बाद युवक ने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें