फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल मार्ग पर गिरा पेड़, पांच घंटे बंद रहा यातायात

Wed, 07 May 2025 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। नैनीताल मार्ग पर घटगढ़ के पास मंगलवार सुबह एक विशालकाय पेड़ गिर गया जिससे करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने पर कालाढूंगी पुलिस ने नैनीताल तिराहे पर बड़े वाहनों को रोक दिया गया। गनीमत ये रही कि पेड़ के गिरने के दौरान वहां से कोई नहीं गुजरा जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह कालाढूंगी के नैनीताल मार्ग में घटगढ़ के पास एक पेड़ सड़क पर आ गिरा, जिस वजह से तकरीबन पांच घंटे यातायात बाधित रहा। मौके पर जाम की स्थिति को देखते हुए कालाढूंगी पुलिस द्वारा नैनीताल तिराहे पर बड़े वाहनों को रोक दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि कांस्टेबल किशन नाथ के साथ अन्य पुलिस कर्मी और कालाढूंगी रेंज के वन कर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी ने पेड़ को काटकर करीब पांच घंटे के बाद मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें