फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला किशोर: 12वीं का छात्र नैनीताल के प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ता था, दादा-दादी के घर आया था देव

Sat, 10 Aug 2024 07:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में 12वीं के छात्र ने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। परिजनों के अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
फांसी। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी में 12वीं के छात्र ने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। परिजनों के अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार देव शाह (17) पुत्र माता प्रसाद शाह अपनी माता के साथ नैनीताल शाह कंपाउंड में रहता था। देव शाह नैनीताल में एक प्रतिष्ठित स्कूल में इंटर का छात्र था। पिता नेवी में अच्छी पोस्ट में कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम वह अपने दादा-दादी के घर कैलाश व्यू दमुवाढूंगा में आया था। शुक्रवार रात से किशोर का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: लापता जिम ट्रेनर का शव रेलवे लाइन किनारे मिला, घर से नाराज होकर निकला था नीरज; परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे किशोर के मामा घर पहुंचे। उन्होंने कमरा खोला तो देव फंदे पर लटका मिला। देव के मामा ने पुलिस को सूचना दी और देव को फंदे से उतराकर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। देव की मां नैनीताल के प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ाती हैं। छात्र दो भाइयों में बड़ा था। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि अज्ञात कारणों के चलते देव ने फांसी लगा ली। कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें