फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: लापता जिम ट्रेनर का शव रेलवे लाइन किनारे मिला, घर से नाराज होकर निकला था नीरज; परिवार में मचा कोहराम

Sat, 10 Aug 2024 06:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में आंवला चौकी आम के बगीचे क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को तलाशी में आधार कार्ड मिला। आधार से युवक की पहचान मोटाहल्दू निवासी नीरज जोशी (30) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी में आंवला चौकी आम के बगीचे क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को तलाशी में आधार कार्ड मिला। आधार से युवक की पहचान मोटाहल्दू निवासी नीरज जोशी (30) पुत्र मुरली मनोहर जोशी के तौर पर हुई है। दो दिन से लापता युवक क्षेत्र में जिम ट्रेनर था।

पुलिस के अनुसार नीरज आठ अगस्त को घर से नाराज होकर निकला था। तब से परिजन नीरज की ढूंढखोज में लगे हुए थे। पर युवक का कोई सुराग नहीं लग रहा था। नौ अगस्त से नीरज का मोबाइल नंबर बंद आ रहा था। इससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई।

विज्ञापन


शनिवार सुबह नीरज का शव रेलवे पटरी के पास मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक के पिता बरेली रोड में पुरानी आईटीआई के पास चाय की दुकान चलाते हैं। युवक की दो बहनों की शादी हो चुकी है। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें