हल्द्वानी। शिक्षकों ने 16 सितंबर को होने वाली मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। व्यायाम शिक्षकों को भी टीम को बाहर नहीं ले जाने के लिए कहा गया है। निर्देशों के उल्लंघन पर शिक्षक सके खिलाफ संगठन स्तर पर कार्रवाई तय है।
राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी ने कहा कि इस समय शिक्षक संघ का आंदोलन चल रहा है। प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती सहित 36 मांगों के लिए राजकीय शिक्षक आंदोलनरत हैं और इसमें सभी शिक्षकों का सहयोग चाहिए। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आदेश जारी किया गया है व्यायाम शिक्षक स्कूल स्तरीय खेल प्रतियोगिता तो कराएंगे लेकिन टीम को अन्यत्र लेकर नहीं जाएंगे। इसके अलावा 16 सितंबर काे होने वाली मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा का भी वह बहिष्कार करें। शिक्षण कार्य के अलावा शिक्षक कोई भी अन्य काम न करें।