फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीग मैच में तन्मय क्रिकेट एकेडमी की सात विकेट से जीत

विज्ञापन
विजेता तन्मय क्रिकेट एकेडमी की टीम। विज्ञप्ति
विज्ञापन
हल्द्वानी। जीएनजी क्रिकेट एरीना में बुधवार को गट्स एंड ग्लोरी एकेडमी को तन्मय क्रिकेट एकेडमी ने सात विकेट से हराया।
विज्ञापन

तन्मय एकेडमी के कप्तान गोकुल सिंह ने टॉस जीतकर गट्स एंड ग्लोरी हल्द्वानी की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। गट्स एंड ग्लोरी के बल्लेबाजों ने 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 208 रन बनाए। जवाब में उतरी तन्मय एकेडमी की टीम ने 28 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 212 बनाकर मैच को सात विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

मैच के अंपायर विजय आर्या और निश्चय मेहरा रहे, जबकि स्कोरर पवन राणा और दया पनेरू रहे।
मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेश कांडपाल रहे। इस मौके पर सीएयू के कार्यवाहक कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, कोऑर्डिनेटर किशन अनेरिया, विशाल भोजक, ललित सिंह, धनराज सिंह, प्रदीप बिष्ट, मनोज भट्ट, तनुजा जोशी, अभिषेक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें