फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर गया कपड़ा व्यापारी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। सोमवार को टनकपुर गए कपड़ा कारोबारी जगदीश भट्ट अब तक घर नहीं पहुंचे हैं। उनकी कार पंक्चर हालत में खटीमा के पास मिलने से परिजन परेशान हैं। परिजनों ने बृहस्पतिवार को गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वार्ड एक निवासी श्रीकृष्ण भट्ट ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि 12 जुलाई को सुबह दस बजे उनके 30 वर्षीय बेटे जगदीश भट्ट व्यावसायिक कार्य से एपीजे अब्दुल कलाम कॉलेज टनकपुर गए थे। जगदीश की अंतिम बार बात 12 जुलाई की शाम साढ़े छह बजे अपनी पत्नी से हुई थी। इसके बाद से मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। दूसरे दिन जगदीश की कार खटीमा के पास मिली, जिसमें मोबाइल भी रखा था। पुलिस की जांच में जगदीश भट्ट 12 जुलाई की देर शाम खटीमा चौराहे के सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे हैं। लालकुआं में जगदीश भट्ट की आराध्या ट्रेडर्स व जानकी ट्रेडर्स के नाम से दो फर्म हैं। उनका सिडकुल की कई कंपनियों, स्कूल कॉलेजों और अन्य संस्थानों में ड्रेस आदि का कारोबार चलता है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार का कहना है कि पुलिस ने कारोबारी की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें