फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएच और बेस अस्पताल से खून लेना हुआ महंगा, होल ब्लड लेने के लिए अब चुकाने होंगे 1050 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल और सुशीला तिवारी अस्पताल से खून लेना अब महंगा हो गया है। एक यूनिट होल ब्लड (पूरा खून) लेने पर आपको 1050 रुपये चुकाने होंगे। राहत की बात यह है कि प्लाज्मा और प्लेटलेट्स की दरें कम हुई हैं। बढ़ी हुईं दरें लागू हो चुकी हैं।
विज्ञापन

एसटीएच और सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में थैलीसीमिया, कैंसर मरीज के अलावा अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को निशुल्क खून दिया जाता है। दोनों ही अस्पतालों से निजी अस्पतालों को प्रतिमाह लगभग सौ यूनिट खून जाता है। इसके लिए तीमारदारों से शुल्क लिया जाता है। एसटीएच की ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. सलोनी उपाध्याय और बेस अस्पताल की ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. उषा भट्ट ने बताया कि नई दरें प्रभावी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें