फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों की चिंता करें, उनका भी ध्यान रखें: भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने प्रवासियों से क्वारंटीन के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील करते हुए अधिकारियों को नियम तोड़ने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में कोविड-19 की समीक्षा करते हुए उन्होंनेे प्रवासियों को परिवार के ही सदस्य बताते हुए उनका पूरा सहयोग करने को भी कहा। कहा कि जिनके राशन कार्ड अभी तक ऑनलाइन नहीं हैं, उन्हें ऑनलाइन कराने और जिनके राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हैं उन्हें राशन किट बांटने के निर्देश दिए।
16 हजार से अधिक प्रवासी आ चुके हैं: डीएम
हल्द्वानी। डीएम सविन बंसल ने बताया कि जिले में अभी तक 16904 से अधिक प्रवासी आ चुके हैं।1078 के रैंडम सेंपल लिए गए हैं। एसटीएच मे 48 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है 42 संदिग्ध भर्ती है।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक नवीन दुम्का, मेयर डा. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, दर्जा मंत्री प्रकाश हर्बोला, बहादुर सिह बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के प्रतिनिधि जीवन सिंह कार्की, विधायक बंशीधर भगत के प्रतिनिधि विकास भगत, विधायक राम सिंह कैड़ा के प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख कमलेश कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मनोज साह, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, सीएमओ डॉ. भारती राणा, प्रधानाचार्य राजकीय मेेडिकल कालेज डॉ. सीपी भैसोड़ा, नगर आयुक्त सीएस मार्तोलिया आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें