फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू : बेस में बना आइसोलेशन वार्ड

Tue, 10 Feb 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल में स्वाइन फ्लू के 25 मामले सामने आने के बाद बेस अस्पताल प्रशासन सतर्क हो गया है। बेस अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। सोमवार को सीएमएस और स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी ने व्यवस्थाओं को जायजा लिया और डाक्टरों को संदिग्ध रोगी के आने पर तत्काल जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गढ़वाल में स्वाइल फ्लू के 25 मामलों में पांच के नमूने पाजीटिव आए हैं, जिसमें एक की मौत हो चुकी है। अन्य नमूने जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। बेस अस्पताल के सीएमएस डा. एससी पंत ने सोमवार को आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में सभी व्यवस्थाएं ठीक रखने के निर्देश दिए। वार्ड में आक्सीजन सिलेंडर आदि की व्यवस्था रखने को कहा। डा. पंत ने तेज बुखार और शरीर पर लाल दाने होने पर मरीज की जांच के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ऐसे मरीजों का सैंपल तत्काल जांच को भेजा जाए। डा. पंत ने बताया कि एक समय में तीन मरीज बेस अस्पताल में रखे जा सकते हैं। स्वाइन फ्लू के लिए अस्पताल में दवा मौजूद है। निरीक्षण के दौरान स्वाइन फ्लू के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी और वरिष्ठ फिजीशियन डा. पीएस टाकुली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें