फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर, अमृतसर और उदयपुर ने जीते मैच

Sat, 11 Jun 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
ट्रेड्स कप हॉकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला प्रायोजित 94वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को सुल्तानपुर, अमृतसर और उदयपुर ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। डीएसए मैदान में पहले मैच में डीएचए सुल्तानपुर और भीलवाड़ा हॉकी क्लब की टीमों के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन


इसमें सुल्तानपुर ने एकतरफा जीत दर्ज की। पहले हाफ से ही सुल्तानपुर 1-0 से बढ़त बनाए हुए था। पहला गोल 38वें मिनट में हरकीरत ने किया। दूसरे हाफ में 43वेें मिनट में हरकीरत ने दूसरा गोल दागा। इसके बाद 45वें मिनट में दानिश, 53वें मिनट में धनंजय और 55वें व 57वें मिनट में प्रशांत ने गोल दागा। इस तरह सुल्तानपुर ने 6-0 से जीत दर्ज की।
 
दूसरे मैच में एचजीपीसी एकेडमी अमृतसर और सिरसा हाकी क्लब कोलकाता के बीच मैच हुआ। इस एकतरफा मुकाबले में अमृतसर ने 6-0 से जीत दर्ज की। पहले हाफ में विजयी टीम 3-0 से आगे थी। 5वें मिनट में गुरुकीरत, 11वें मिनट में हर्षप्रीत सिंह, 21वें मिनट में नवजीत सिंह ने गोल किया। दूसरे हाफ में 50वें और 53वें मिनट में हरमनजीत सिंह और 58वें मिनट में गुरुदेव सिंह ने गोल किया।
विज्ञापन


तीसरे मैच में मेवाड़ यूनाइटेड उदयपुर बनाम गुरुनानक हाकी क्लब बरेली की टीमें आमने-सामने थीं। यह मैच उदयपुर ने 5-1 से जीता। पहले हाफ में उदयपुर 2-0 से आगे थी। 10वें मिनट में सतीश यादव और 34वें मिनट में शेखर सिंह ने गोल किया। दूसरे हाफ में 60वें और 62वें मिनट में मनीष यादव और 65वें मिनट में सतीश यादव ने गोल दागा। बरेली से एकमात्र सफलता 63वें मिनट में राजा के हाथ लगी। अंपायर मंजुल प्रकाश सनवाल, सीएल साह, अमित कुमार और ललित साह थे। तकनीकी समिति में दीपक साह और रोहित साह रहे। जबकि तकनीकी निदेशक अहमद सिद्दीकी थे मैच का आंखों देखा हाल मनोज कुमार ने सुनाया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें