फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरे वास्ते मेरा इश्क सुफियाना...

Mon, 13 Apr 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बैसाखी मेले के दूसरे दिन पंजाबी गायक कमाल खान ने पंजाबी के बाद सूफी गाना गाकर जलवा बिखरा। कमाल ने जब ‘तेरे वास्ते मेरा इश्क सुफियाना...’ गाया तो दर्शक झूम उठे, वहीं मंच की रंगीन लाइटों से समां रंगीन हो गई। पंजाबी जन कल्याण समिति, युवा पंजाबी जन कल्याण समिति एवं पंजाबी वूमैन क्लब की ओर से आयोजित बैसाखी मेले के अंतिम दिन रविवार को मेले का शुभारंभ सुभाष मोंगा, कश्मीरी लाल साहनी, स्वर्णलाल ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


इसके बाद मदर एंड किड्स रैंप शो हुआ। इसमें पूजा बग्गा और पीडू ने प्रथम स्थान पाया। इसके बाद गिद्दा शो रागा ईव के द्वारा किया गया। शाम साढ़े सात बजे पटियाला (पंजाब) से आए गायक कमाल खान ने किसी पूछू है ऐसा क्यू बेजुबां सा ए जहां... और बन्नो से बन्नो चली ससुराल हे कबीरा तुझको पुकारे मेरी परछाइयां, के बाद सुफियाना गीत गाना शुरू किया। तीनपानी स्थित बैक्वेट हाल में दस बजे के बाद मस्ती का आलम साफ दिखाई दे रहा था।

इसके पहले पत्रकारों को कमाल ने बताया कि उनकी आदर्श मां जसवीर कौर हैं, जिन्होंने लाइव गाने के लिए सिखाया। अपने दम पर उन्हें कनाडा शो के लिए बुलाया गया है। सोमवार को वह दिल्ली से कनाडा जाएंगे। कमाल को किशोर दा और मोहम्मद रफी के गाने अच्छे लगते हैं। 2008 में पंजाबी आवाज के बाद कमाल सारे गामा पा के शो में मशहूर हुए।
विज्ञापन


मेले में मुख्य अतिथि डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल, विधायक वंशीधर भगत, मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला, आईपी सिंह, संजीव आनंद, चंद्रशेखर वर्मा, रमेश सडाना, हरीश साहनी, रवि आनंद हरिमोहन अरोरा, दिनेश मानसेरा, राजीव साही, उमंश वासुदेवा, नीनू साहनी, कनिका बासुदेवा, सुनील तलवाड़, सचिन साहनी, सौरभ बजाज, कमल सुखीजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें