फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों ने सीओ और कोतवाल को घेरा

Mon, 13 Apr 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम वीरपुर लच्छी में दो सप्ताह से बंद पड़ा मार्ग अभी तक नहीं खुलने से नाराज ट्रांसपोर्टरों ने कोतवाली पहुंच सीओ और कोतवाल कैलाश पंवार का घेराव किया। ट्रांसपोर्टरों ने अविलंब उक्त मार्ग को खुलवाने की मांग की। ट्रांसपोर्टरों का कहना था कि जिस रास्ते को खनन वाहनों के लिए बंद किया गया है, वह करीब 60 वर्ष पुराना है। खनिज से लदे वाहन इसी मार्ग से कोसी नदी को जाते हैं। अब रास्ता बंद होने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। साथ ही वह लोन ली गई गाड़ियों की किस्त भी जमा नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा 31 मार्च को पुलिस-प्रशासन के मध्य हुई वार्ता में उनसे न्यायालय के आदेश लाने की बात कही गई थी। चार अप्रैल को कोर्ट से आदेश लाने के बाद भी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो सकी है। इस पर कोतवाल कैलाश पंवार ने ट्रांसपोर्टरों को बताया कि कोर्ट के निर्णय यह कहा गया है कि ग्रामीणों के वाहनों को न रोका जाए, लेकिन खनन करने वाले डंपर और ट्रैक्टर-ट्रालियाें को प्रतिबंधित किया गया है। मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। इस दौरान गुरपेज सिंह बाजवा, प्रीतम सिंह बाजवा, राजू बाजवा, अमनजीत सिंह, नीटू, शमशेर सिंह, बबलू, अंग्रेज सिंह, हरदीप, लाडी, संतोख सिंह, मुखतार सिंह, लीलू आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें