फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एनएच इंटर कॉलेज में पढ़ाई फिर प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एचएन इंटर कॉलेज पिछले 16 दिन से बंद है। पढ़ाई ठप होने से शिक्षक और बच्चे परेशान हैं।
विज्ञापन

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए एचएन इंटर कॉलेज का 22 जुलाई को अधिग्रहण किया गया था। तब से स्कूल बंद था। इसके बाद खराब मौसम के कारण स्कूल में अवकाश था। अब एक बार फिर स्कूल में शिक्षण कार्य प्रभावित होने जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से स्कूल के मैदान पर टैंट लगाए जा रहे हैं। यह आयोजन 16 अगस्त तक होना है। इसमें सीएम के शिरकत करने की भी बात सामने आ रही है। इस बीच विद्यालय भले ही बंद न हो लेकिन उत्सव के शोर से शिक्षण कार्य प्रभावित होगा।
विज्ञापन


पहले चुनाव के चलते स्कूल बंद रहा। इसके बाद मौसम के रेड अलर्ट के चलते और अब विद्यालय के फील्ड में रजत उत्सव के लिए टेंट लगाए जा रहे हैं। इन सब कार्यों से पढ़ाई बाधित है। सिलेबस समय पर पूरा नहीं होगा। सितंबर में बच्चों की अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं होनी हैं। - बीएस सामंत, प्रधानाचार्य
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें