प्रदेश की वीर नारियों को सम्मानित करने के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाता है। प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते हालात सामान्य नहीं हैं। इसलिए कार्यक्रम करना संभव नहीं हो पाएगा।
प्रदेश में भारी बारिश और आपदा के चलते प्रदेश सरकार ने अभी राज्य स्तरीय तीलू रोतैली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के वितरण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। प्रदेश सरकार उचित समय पर इन पुरस्कारों के वितरण का कार्यक्रम जारी करेगी।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश की वीर नारियों को सम्मानित करने के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाता है। प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते हालात सामान्य नहीं हैं। पुरस्कार की विजेता को सम्मानित करना भी संभव नहीं हो पाएगा।
लिहाजा, तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार का वितरण स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम आठ अगस्त को देहरादून में होना था। मंत्री ने कहा कि मौसम में सुधार होने पर जल्दी ही समारोह की नई तिथि घोषित की जाएगी।